बृजमनगंज विकास खंड परिसर में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु कैंप मेले का आयोजन किया गया। यह कैंप 22 से 27 सितंबर 2026 तक चलेगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम तक चला। मेले के मुख्य अतिथि फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह रहे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार मिश्र, खंड विकास अधिकारी राजकुमार, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक और फार्मासिस्ट वेद प्रकाश अग्रहरि भी मौजूद थे। परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी और कृषि विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाए। यहां आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं।
2027 के महासमर का शंखनाद!’ सहारनपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...
सहारनपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सहारनपुर दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में...
गरबा पार्टनर के नाम पर पैकेज ऑफर करने वाली पोस्ट पर...
मुंबई। नवरात्रि पर्व से ठीक पूर्व सोशल मीडिया मंचों पर सामने आए 'रेंट ए गरबा पार्टनर' (किराए पर गरबा साथी) संबंधी विज्ञापन को लेकर...















































