पैकोलिया थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव में रहने वाला 15 साल का अमन कुमार लापता हो गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे सिर्फ चार घंटे में ढूंढ निकाला और परिवार को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, अमन 21 सितंबर 2026 को घर से नाराज होकर कहीं चला गया था। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो मंगलवार को पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। हसीनाबाद पुलिस चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ कृष्ण गोपाल द्विवेदी और विनीत कुमार ने तेजी से कार्रवाई की। पुलिस टीम की कोशिशों से मंगलवार शाम करीब 5 बजे, चार घंटे के अंदर अमन कुमार को सुरक्षित ढूंढ लिया गया। जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर को उसके परिवार को सौंप दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
बस्ती के गंधार गांव में दीवार में मिला सांप:रात में बैटरी...
बस्ती जिले के साऊंघाट ब्लॉक के गंधार गांव में रात के समय एक दीवार में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना तब...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...















































