श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की बागवानी ग्राम पंचायत के गोसाईपुरवा मजरे में एक सड़क की हालत खराब है। करीब 200 मीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह गड्ढों में बदल गई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। अन्य दिनों में भी पैदल या वाहन से इस रास्ते से गुजरना आसान नहीं होता। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय विधायक और ग्राम प्रधान से सड़क की मरम्मत या इंटरलॉकिंग कराने की मांग की है। हालांकि, उनकी समस्या अभी तक बनी हुई है और कोई समाधान नहीं निकला है। घनश्याम गोस्वामी, विजय गोस्वामी, चंदे, छबीले, राम गोपाल, मोल्हेराम, विष्णु, संतोष कृष्णनाथ, रामकुमार और सोनेलाल सहित कई ग्रामीणों ने विधायक और प्रशासन से जल्द सड़क ठीक कराने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे ग्रामीणों की परेशानी दूर हो सकेगी।
अज्ञात बाइक की ठोकर से बच्चा गंभीर घायल:जमुनहा के प्रतापपुर गांव...
जमुनहा के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मंगलवार को एक अज्ञात बाइक सवार ने 6 साल के बच्चे रज्जाक अली को जोरदार...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...














































