Home उत्तर प्रदेश रेलवे क्रासिंग के पास यूके लिप्टिस का पेंड गिरने से दो वाहन...

रेलवे क्रासिंग के पास यूके लिप्टिस का पेंड गिरने से दो वाहन क्षतिग्रस्त

0
1

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के निकट रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यूकेलिप्टस का विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर सड़क और आसपास की दुकानों पर जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से बिजली की लाइन भी दुकानों पर गिर गई और तारों से चिंगारियां निकलने लगीं। बिजली विभाग की तत्परता से आनन-फानन बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।  हादसे के दौरान तहसील से लौट रहे समेसी निवासी रामतीर्थ शर्मा अपनी बाइक समेत पेड़ के नीचे दब गए। हादसे में वह घायल हो गए और उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रामतीर्थ को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर भर्ती कराया। वहीं, मऊ निवासी धर्मेंद्र रेलवे क्रॉसिंग के पास ठेले पर केला बेच रहे थे। अचानक पेड़ गिरता देख उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका ठेला पेड़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। मऊ निवासी मोटरसाइकिल मैकेनिक इशरत की गुमटी भी पेड़ के नीचे दबकर चकनाचूर (क्षतिग्रस्त) हो गई। इसरत ने बताया कि इसी दुकान के सहारे मेरा पूरा परिवार चलता था अब तो खाने के लाले पड जा जाऐंगें , गुमटी के पास खड़ी एक अन्य व्यक्ति की बाइक भी पेड़ की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चिनहट निवासी टेम्पो मैकेनिक की  पेड़ के नीचे दबने से उनकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बिजली की लाइन टूटकर दुकानों के ऊपर गिरने के बाद चिंगारियां निकलने से लोगों में दहशत फैल गई थी। गनीमत रही कि बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर दी, वरना पेड़ के नीचे दबे लोगों और आसपास मौजूद दुकानदारों के बीच करंट फैलने से बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here