जनपद महराजगंज में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा की कार्यशैली और पुलिस के काम की क्षेत्र में तारीफ हो रही है। थाना प्रभारी कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तुरंत सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में लगातार गश्त कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और अपराध रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस के आम लोगों के साथ व्यवहार को लेकर भी अच्छा माहौल देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी अखिलेश कुमार वर्मा की सक्रियता से पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बना है। लोगों को उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन आगे भी इसी तरह क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयार रहेगा।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कोठीभार थाना प्रभारी की कार्यशैली की हो रही सराहना:कानून व्यवस्था बेहतर बनाने...
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शहडोल में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों...
भोपाल : उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शहडोल जिले में 17 सितम्बर से 17...





























