BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा मंे 11वें आयुर्वेद दिवस का किया गया आयोजन,...

अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा मंे 11वें आयुर्वेद दिवस का किया गया आयोजन, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने किया शुभारम्भ*

*

*आयुर्वेद न केवल चिकित्सा का साधन है, बल्कि जीवन जीने की कला और पृथ्वी के कल्याण का मार्ग है-मा0 अध्यक्ष, जिला पंचायत*

श्रावस्ती, 23 अक्टूबर, 2026। सू0वि0। आज 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग श्रावस्ती द्वारा आयोजित अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा मंे आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य अतिथि मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती दद्दन मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस दौरान परिसर में होम्योपैथिक एवं आयुवेर्दिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में मरीजों को निःशुल्क इलाज मुहैया कराकर दवाओं का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद की अमूल्य परंपरा, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि आयुर्वेद न केवल चिकित्सा का साधन है, बल्कि जीवन जीने की कला और पृथ्वी के कल्याण का मार्ग भी है। हम संकल्प लें कि हम आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ, संतुलित और पर्यावरण हितैषी समाज के निर्माण में योगदान देंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेद/यूनानी अधिकारी, प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।