दीपावली नजदीक आते ही घुघली के बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को रंग-बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइटों और सजावटी सामान से सजाया है।
बाजार में बिजली से चलने वाली झालरें, एलईडी लाइटें, रंगीन बल्ब, दीपक और सजावट का सामान उपलब्ध है। शाम होते ही दुकानों पर रंग-बिरंगी रोशनी दिखाई देने लगती है।
लोग दीपावली पर घरों और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए अपनी पसंद की झालरें और लाइटें खरीद रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकानदार अलग-अलग डिजाइन और कीमतों की लाइटें रख रहे हैं।
बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ खरीदारी और बढ़ेगी।
BREAKING
NEWS

















