BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*

श्रावस्ती, 23 सितम्बर, 2026। सू0वि0। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में मंगलवार को सायंकाल जिला पोषण समिति एवं सम्भव अभियान-6.0 की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती, धात्री महिलाओं को स्वस्थ्य रखने हेतु प्रतिबद्ध है, इसी उद्देश्य से आई0सी0डी0एस0 विभाग द्वारा तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं की बेहतर ढंग से देखभाल कर उन्हें स्वस्थ बनाया जा सके। यदि किसी भी अधिकारी द्वारा इसमें शिथिलता बरती गई तो निश्चित ही उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अवगत कराया गया कि ऑगनबाडी केन्द्रों पर पंजीकृत 0-6 वर्ष आयु वर्ग के समस्त बच्चों का दिनांक 23, 24 एवं 25 सितम्बर को आँगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा पुनः वजन किए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा तथा उनकी पोषण श्रेणी (सैम/मैम/सामान्य) का अंकन किया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएं भी उक्त तीनों तिथियों में क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर उक्त अभियान का नियमित अनुश्रवण करेंगी तथा प्रति दिन की रिपोर्ट जिला मुख्यालय में प्रेषित करें।

बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप पर एफ0आर0एस0(चेहरा पहचान प्रणाली) की फीडिंग एवं दक्षता मापन की फीडिंग कम पाये जाने पर समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन शत-प्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएं तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाओं द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया जाए। इसके अलावा उन्होने पोषण टैªकर ऐप पर बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग, टी0एच0आर0 फीडिंग, डोर-टू-डोर भ्रमण, आधार वेरिफिकेशन तथा ई-कवच ऐप पर सैम बच्चों के मैनजमेन्ट, सैम से मैम एवं सैम से सामान्य श्रेणी में सुधरीकृत बच्चों, ई-कवच पर समस्त बच्चों के फालोअप तथा ग्रोथ प्रबंधन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने पोषण ट्रैकर ऐप पर एफ0आर0एस0 के माध्यम से टी0एच0आर0 वितरण सबसे कम पाये जाने पर निर्देशित किया कि समस्त पात्र लाभार्थियों को मानक के अनुसार पोषाहार का वितरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रस्तोगी ने किया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रामसमुझ, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 संदीप कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारीगण, डेवलपमेन्ट पाटनर्स, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविकाएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।