बुधवार शाम करीब छह बजे बस्ती-लखनऊ हाईवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर बेकाबू हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसे सड़क पर पड़ा देख हाईवे देवदूत प्रमोद ओझा ने अपनी कार से कप्तानगंज अस्पताल पहुंचाया। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र की महाराजगंज चौकी के पास महाराजगंज तेलियाडीह ओवरब्रिज पर हुई। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर माझा गांव के रहने वाले विजय (28) पुत्र जगदीश अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (JK 02 DH 7364) से बस्ती से हरैया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। सड़क हादसों में हमेशा लोगों की मदद करने वाले प्रमोद ओझा ने घायल विजय को तुरंत कप्तानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी विजय के परिवार वालों को भी दे दी गई है। सूचना मिलने पर महाराजगंज चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज अनिल तिवारी ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। परिवार को भी सूचना दे दी गई है।
जमुनहा के अलग अलग क्षेत्रों में गणेश महोत्सव की धूम:आरती के...
श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक के अलग-अलग इलाकों में गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मल्हीपुर, गौसपुर, हरदत्त नगर गिरंट और जमुनहा...





























