BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज थाना को0 भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दि0- 22.सितम्बर....

थाना को0 भिनगा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दि0- 22.सितम्बर. 2026 को थाना को0 भिनगा क्षेत्र अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

 

 

कब्जे से छिनी गई सरकारी पिस्टल, पिस्टल की मैगजीन सहित (10 कारतूस में से 06 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस), जामातलाशी मे 200 रुपए नगद, घटना कारित करने के दौरान अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े बरामद

 

संबंधित खबरें

श्रावस्ती। थाना को0 भिनगा क्षेत्र अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव में 10 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित हुई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित टीमों द्वारा लगातार अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। जाँच के दौरान अभियुक्त की पहचान शंकर पुत्र जगदीश निवासी भरथा बेलभरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती के रूप में हुई जिसे थाना को0 भिनगा की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया गिरफ़्तारी के पश्चात घटना कारित करने के दौरान अभियुक्त द्वारा जो कपड़े पहने गए थे उनकी बरामदगी हेतु अभियुक्त की निशानदेही पर उसको ले जाया गया जहाँ से वापसी के दौरान भिनगा-लक्ष्मणपुर मार्ग ग्राम रेहली यात्री प्रतीक्षालय के पास अभियुक्त द्वारा उ0नि0 अनुराग सिंह की सरकारी पिस्टल छीन कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से 04 राउंड फायर किया गया, जवाबी कार्यवाही में पुलिस पार्टी द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिसे इलाज हेतु CHC भिनगा लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। अभियुक्त की हालत सामान्य है, थाना कोतवाली भिनगा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मौके पर फील्ड यूनिट की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई है। वर्तमान में शान्ति व्यवस्था कायम है।

गिरफ्तार/ घायल अभियुक्त का विवरण- शंकर पुत्र जगदीश निवासी भरथा बेलभरिया थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती बरामदगी

1.छिनी गई सरकारी पिस्टल

2- पिस्टल की मैगजीन सहित (10 कारतूस में से 06 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस)

3- जामातलाशी मे 200 रुपए नगद

4- घटना कारित करने के दौरान अभियुक्त द्वारा पहने गए कपड़े