श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के मौजा अकबरपुर मुरावन पुरवा में भारी बारिश और चक्रवाती तेज हवाओं के चलते कई वर्षों पुराना बरगद का विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से आसपास स्थित दो मकानों को भारी क्षति पहुंची है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने से शिवराज मौर्य और राम प्रताप मौर्य के मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मकानों का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों परिवारों के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने से उनका आशियाना उजड़ गया है और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा और रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।
रिपोर्ट: रामजी मिश्रा, ब्यूरो चीफ श्रावस्ती











































