BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज श्रावस्ती तराई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव,आवागमन...

श्रावस्ती तराई में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव,आवागमन में परेशानी

 

 

 

श्रावस्ती ।के विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव हो चुका है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते हुए सड़कों का मरम्मत कर लिया गया होता तो आज हो रही बारिश से सड़कों पर जल भराव न होता और लोगों को आवागमन में परेशानी भी नहीं होती ग्रामीणों में अजय कुमार पाठक, संतोष कुमार पाठक,दीनदयाल पाठक,स्वामी प्रसाद मिश्र, अजय मिश्र का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी गांव की सड़कों के मरम्मत कार्य नहीं कराए गए हैं जिसके कारण से लगातार हो रही बारिश से सड़के काफी खराब स्थिति में पहुंच चुकी है जगह-जगह जल भराव हो रहा है जिससे मच्छरों का आतंक भी होगा और

संबंधित खबरें

ग्रामीणों को परेशानी हो रही है उनके आवागमन में भी उन्हे असुविधा होती हैं इसलिए संबंधित अधिकारी से उन्होंने मांग की है कि बारिश निकालने के बाद सड़कों का मरम्मत कर दिया जाए जिससे जगह-जगह जल भराव न हो और ग्रामीणों को आने-जाने में बारिश के समय कोई असुविधा भी न हो