BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ विदेश मजदूरी कर रहे कडजा निवासी की मौत:घर लौटने वाला था, पत्नी...

विदेश मजदूरी कर रहे कडजा निवासी की मौत:घर लौटने वाला था, पत्नी और दो बच्चों का बुरा हाल, शव लाने की कोशिश जारी

ठूठीबारी के कडजा गांव के रहने वाले रामबेलास गुप्ता (33) की कुवैत में मौत हो गई। उनके परिवार को मंगलवार शाम करीब 3 बजे यह खबर मिली, जिसके बाद घर में गम का माहौल छा गया। रामबेलास करीब डेढ़ साल पहले कुवैत में मजदूरी करने गए थे। उनके पाटीदार गुप्ता ने बताया कि वह शुक्रवार को घर लौटने वाले थे और उन्होंने टिकट भी करवा लिया था। घर आने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। मृतक रामबेलास के 15 साल के बेटे किशन गुप्ता और 5 साल की बेटी आराध्या हैं। पति की मौत से पत्नी सुमन गुप्ता और बाकी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग अब रामबेलास के शव को कुवैत से भारत लाने के लिए संबंधित अधिकारियों और लोगों से संपर्क कर रहे हैं।