Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बागापार खास टोले का इंडिया मार्का हैंडपंप खराब:स्वच्छ पेयजल के लिए भटक...

बागापार खास टोले का इंडिया मार्का हैंडपंप खराब:स्वच्छ पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण, आसपास गंदगी और झाड़ियां भी

सदर ब्लॉक के बागापार खास टोले में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब है। इससे ग्रामीणों को साफ पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हैंडपंप के आसपास झाड़ियां और गंदगी जमा होने से यह सुविधा बदहाल हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक जगहों पर पानी की सही व्यवस्था होनी चाहिए। हैंडपंप खराब होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। गंदगी और झाड़ियों से भी लोगों को दिक्कत होती है।
ग्रामीण रामहरख साहनी, मनोज कुमार, बनारसी लाल, रोहित प्रसाद, दीनानाथ, चंद्रेश, गणेश और सुरेंद्र सहित ग्रामीणों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से रोजाना के कामों के लिए पानी मिलना मुश्किल है। उन्होंने विभाग से हैंडपंप की जल्द मरम्मत, साफ-सफाई और रखरखाव की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या समय पर हल नहीं हुई तो दिक्कत बनी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here