Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश आइशर ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत:बस्ती में जिला अस्पताल ले...

आइशर ट्रक की टक्कर से चौकीदार की मौत:बस्ती में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6:30 बजे आइशर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चौकीदार देवनाथ मौर्य (36) की मौत हो गई। हादसा गौर-बभनान मार्ग पर कोठवा रामापुर मोड़ के पास प्राथमिक विद्यालय के सामने हुआ। देवनाथ मौर्य, राम अचल के बेटे और ग्राम तिनछवा बाबू के निवासी थे। वह गौर थाने में चौकीदार के पद पर तैनात थे। जानकारी के मुताबिक, देवनाथ बाइक से जा रहे थे, तभी आइशर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। देवनाथ मौर्य लंबे समय से पुलिस विभाग में काम कर रहे थे। उनकी मौत की खबर से पुलिस विभाग और इलाके में शोक जताया गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे अर्जुन (18) और युवराज (6), और चार बेटियां नेहा (16), करीना (14), महिमा (13) व पलक (11) हैं। थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है।