Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर तीन...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी:गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर तीन लोग घायल, एक महिला शामिल

गोरखपुर-महराजगंज हाईवे पर रविवार को श्यामदेउरवा चौराहे से 50 कदम पहले तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। मोहम्मदपुर निवासी विनोद अपनी पत्नी सीमा के साथ श्यामदेउरवा चौराहे की ओर जा रहे थे। कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी, फिर विनोद और उनकी पत्नी सीमा को ठोकर मार दी। इस दौरान महिला का पैर कार के आगे फंस गया। जिससे महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद कार दुकान के सामने खड़ी बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर से बाइक किराने की दुकान के अंदर जा घुसी। बाइक सवार की पहचान कुष्महा, परतावल बाजार निवासी रमेश पुत्र श्यामलाल (35) के रूप में हुई। कार चालक की पहचान भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी निवासी के रूप में हुई।सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवा पुलिस ने घायलों को ऑटो से परतावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।