गणपति महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार रात सिसवा के कई गणपति पंडाल भक्ति के रंग में डूबे दिखे। पंडालों में गणपति की झांकी सजाई गई और भजन संध्या का आयोजन हुआ। गजानन की भक्ति में लीन श्रद्धालु देर रात तक भजनों पर झूमते रहे। गणपति के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। इस्टेट तिराहे पर हिंदू कल्याण मंच समिति ने गणपति पंडाल में राग सेवा का आयोजन किया। नगर के जाने-माने भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से गणपति का गुणगान किया। भजन शुरू होते ही पंडाल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई। भजनों पर श्रद्धालु झूमते और जयकारे लगाते रहे। भजन गायक शिबू केडिया, उमेश उमंग, पंकज सोनी, उत्सव शर्मा, राजेश रौनक, अंजलि गोंड़, अंशिका सिंह और मयंक मद्धेशिया ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल बना दिया। पंडाल कभी गणपति के जयकारों से गूंजा तो कभी भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरणों में अपनी श्रद्धा जताई। कार्यक्रम का समापन आधी रात को महाआरती के साथ हुआ। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने एक साथ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगाए। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। इसी तरह संस्कृत पाठशाला के पास स्थित गणपति पंडाल में भी भजन संध्या और भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों का लुत्फ उठाया और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रमोद मद्धेशिया, कृष्ण मुरारी सिंह, नितेश श्रीवास्तव, विकास जायसवाल, रविराज जायसवाल, विकास जायसवाल, रवि यादव, आनंद श्रीवास्तव, अंकित लाठ समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
भटपुरवा खुर्द में बिजली के तार रास्तों पर लटके:हादसे का खतरा,...
श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के भटपुरवा खुर्द गांव में बिजली व्यवस्था खराब है। गांव में बिजली के खंभों से तार टूटकर पेड़ों...


























