
श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र की सरयू नहर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। देर रात विशेष पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश की आंखों से पट्टी हटाई गई। जैसे ही प्रतिमा का नेत्र अनावरण हुआ, पूरा मंदिर परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग गणपति के दर्शन करने पहुंचे और जयकारे लगाते हुए पूजा की।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ मल्हीपुर में गणेश प्रतिमा का नेत्र अनावरण:सरयू नहर कॉलोनी में गूंजा ‘गणपति...




























