श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के भटपुरवा खुर्द गांव में बिजली व्यवस्था खराब है। गांव में बिजली के खंभों से तार टूटकर पेड़ों और रास्तों पर लटके हुए हैं। इससे राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। ये तार जमीन से सिर्फ कुछ फीट ऊपर लटके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बरसात के मौसम में करंट फैलने का डर और बढ़ गया है। स्कूली बच्चे और किसान इन्हीं रास्तों से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग को इस बारे में शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता से अपील की है कि जल्द से जल्द लटके हुए तारों को ठीक करवाया जाए और खराब खंभों को बदला जाए, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।
अमेठी: 3 महीने से बंद सामुदायिक शौचालय खुलवाने लोटा लेकर पहुंचा...
अमेठी: विकासखंड संग्रामपुर मुख्यालय पर बुधवार को एक ग्रामीण ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन कर अधिकारियों का ध्यान गांव की समस्या की ओर...




























