श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के किड़ियौना चौराहा के पास रिहर पुरवा गांव में करीब एक सप्ताह पहले जहरीले सांप के काटने से 22 वर्षीय सुमित्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सांप को गेहूं या गेहूंवन के नाम से जाना जाता है। घर में सांप के डसने के बाद परिजन तत्काल उन्हें पयागपुर उपचार के लिए ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बहराइच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुमित्रा अपने पीछे महज तीन महीने का बच्चा छोड़ गई हैं। उनकी मौत के बाद पति जितेंद्र के सामने मासूम की परवरिश के साथ परिवार का खर्च चलाने की चुनौती खड़ी हो गई है। परिजनों के मुताबिक घर में सुमित्रा को सांप ने काट लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिवार के लोग बिना देर किए उन्हें पयागपुर ले गए, लेकिन स्थिति गंभीर होने के कारण आगे के इलाज के लिए बहराइच भेज दिया गया। इलाज के दौरान चली गई जान बहराइच में इलाज के दौरान सुमित्रा ने दम तोड़ दिया। कम उम्र में उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। सबसे ज्यादा चिंता तीन महीने के बच्चे को लेकर है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी अब उसके पिता पर आ गई है। परिजनों ने बताया कि परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मेहनत-मजदूरी कर घर का खर्च चलता था। पत्नी की मौत के बाद जितेंद्र के सामने रोजी-रोटी और बच्चे की देखभाल दोनों जिम्मेदारियां एक साथ आ गई हैं।
नटवा आंगनबाड़ी में बच्चों को सिखाया शिक्षा का महत्व:पोषण माह के...
पोषण माह के तहत नटवा के आंगनबाड़ी केंद्र 14 में बच्चों को पोषण और शिक्षा का महत्व खेल-खेल में समझाया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता...


























