
भड़रिया के श्री सिद्धेश्वरी देवी शक्तिपीठ मंदिर परिसर में गणेश पूजा समारोह चल रहा है। बुधवार रात यहां नव युवक रामलीला समिति ने कृष्ण-सुदामा की मित्रता का मंचन किया। कलाकारों ने कृष्ण और सुदामा की बचपन की दोस्ती, द्वारिका में सुदामा के आने और बिना कुछ कहे ही कृष्ण द्वारा मित्र की हालत समझ लेने का जीवंत चित्रण किया। जब सुदामा ने चावल की पोटली दी और कृष्ण ने उसे प्यार से खाया, तो पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। मंचन के दौरान बताया गया कि सच्ची दोस्ती धन-दौलत की मोहताज नहीं होती। कृष्ण-सुदामा की दोस्ती आज भी निस्वार्थ प्रेम और समर्पण की मिसाल है। इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, संतोष पासवान, विजय मिश्रा, राम ख्याल शर्मा, बाबूलाल गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, अष्टभुजा यादव, विशाल सिंह, लक्ष्मण मौर्य, राजकुमार निषाद, लाल धुरिया समेत कई लोग मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कृष्ण-सुदामा की मित्रता के मंचन ने दर्शकों को किया भावविभोर:भड़रिया के सिद्धेश्वरी...






























