बढ़नी चाफा के चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने मंगलवार को क्षेत्र के बड़हरा, भयकडीह, शिवभारी, लोनियाडीह, बनगवा नानकार और मदाराडीहा में नगरवासियों से संपर्क किया। उन्होंने आगामी 3 सितंबर, गुरुवार को दोपहर 2 बजे बढ़नीचाफा बाजार के मुख्य चौराहे पर आयोजित होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। यह भूमि पूजन महान हिंदू सम्राट एवं वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा तथा 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में गोरखपुर के सुप्रसिद्ध बिरहा गायक प्रमोद यादव द्वारा बिरहा गीत की प्रस्तुति भी की जाएगी। चेयरमैन वर्मा ने नगरवासियों से इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने वाला अवसर है। इस दौरान राजू वर्मा, मानिक राम चौहान, राजाराम चौहान, रामराज चौहान, शेषराम मौर्य, पप्पू वर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा और अमरीका पासवान सहित कई नगरवासी मौजूद रहे।
बढ़नीचाफा में पृथ्वीराज चौहान प्रतिमा का अनावरण:चेयरमैन ने 3 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में लोगों को किया आमंत्रित