श्रावस्ती के ग्राम पंचायत चंदन कोटिया में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (17 रबीउलअव्वल) के अवसर पर ‘जश्ने विलादत सरदारे अम्बिया’ की रूहानी महफ़िल का आयोजन किया गया। यह महफ़िल रात लगभग 9 बजे के करीब सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ईद मिलादुन्नबी के इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन रिज़वी मंज़िल परवेज़ रिज़वी में किया गया था। महफ़िल की शुरुआत नात-ए-पाक से हुई, जिसके बाद आमंत्रित शोरा-ए-इकराम ने अपने कलाम और नज़राने-ए-अकीदत पेश किए। इस कार्यक्रम में स्थानीय मोमिनीनों सिराज हैदर, जीनू साहब, सैफ रिजवी, शादाब हुसैन, नाजिम हैदर, अली सहित कई लोगों ने शिरकत की। महफ़िल का समापन देश और कौम की सलामती, अमन-चैन और तरक्की की दुआओं के साथ हुआ।
श्रावस्ती में जश्ने विलादत सरदारे अम्बिया महफ़िल:पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर हुई रूहानी महफ़िल संपन्न