श्रावस्ती की प्रधानाध्यापक अमिता टंडन को राज्य शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र हरिहरपुर रानी के कंपोजिट विद्यालय राजापुर रानी की प्रधानाध्यापक सुश्री अमिता टंडन का चयन प्रदेश के 61 उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं में हुआ है। मंगलवार को 3:00 बजे शिक्षा विभाग से जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें आगामी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित करेंगे। अमिता टंडन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने के लिए किया गया है। उनके चयन की सूचना मिलते ही जिले के शिक्षकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस सम्मान से श्रावस्ती जिले का नाम भी प्रदेश स्तर पर रोशन हुआ है। सम्मान के लिए चयनित अमिता टंडन ने इसे अपने लिए बेहद गर्व और खुशी का अवसर बताया। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों, बेसिक शिक्षा परिवार, अभिभावकों और विद्यार्थियों को दिया। उन्होंने महिला शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रतिभाग करने और जिले का नाम रोशन करने की अपील भी की। 45 वर्षीय महिला शिक्षिका सुश्री अमिता टंडन का मानना है कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले के कई शिक्षक पहले भी राज्य स्तर पर चयनित होकर सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। दरअसल अमिता टंडन की नियुक्ति कम्पोजिट विद्यालय राजापुर रानी में नौ जुलाई 2016 को हुई थी। अपनी पहली नियुक्ति के बाद से ही वह स्कूल को बेहतर बनाने में जुट गईं।उन्होंने विद्यालय परिवार और शिक्षकों के साथ मिलकर स्वच्छ एवं सुसज्जित भौतिक परिवेश तैयार किया। साथ ही, शैक्षिक और प्रतियोगी वातावरण प्रदान करने पर जोर दिया। उनकी प्राथमिकताओं में नामांकन वृद्धि और बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना शामिल है। इसके अतिरिक्त, वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों से निरंतर संपर्क करती हैं और जन समुदाय को समय-समय पर शासन की योजनाओं से अवगत कराती हैं।
श्रावस्ती की अमिता टंडन को मिलेगा राज्य शिक्षा पुरस्कार:61 शिक्षकों में चयन, सीएम योगी 5 सितंबर को करेंगे सम्मानित