कोल्हुई थाने में नए थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाना, अपराधों पर रोक लगाना और आम लोगों की समस्याओं को सबसे पहले हल करना उनकी प्राथमिकता होगी। नवागत थानाध्यक्ष ने बताया कि जनता की सुरक्षा, कानून का पालन और इलाके में शांति बनाए रखना उनकी मुख्य जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भी पूरी जिम्मेदारी और लगन से अपने काम करने के निर्देश दिए। आलोक कुमार सिंह के कार्यभार संभालने पर इलाके के लोगों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी, साथ ही पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल बनेगा।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कोल्हुई थाने में नए थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने संभाला:बोले- कानून-व्यवस्था और...
उज्जैन में मोहन भागवत बोले- धर्म का अर्थ बंधन नहीं, मुक्ति...
उज्जैन। उज्जैन के देवास रोड स्थित गीता भवन में आयोजित तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के दूसरे दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक...


























