BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किशुन गौरी में 17 साल की किशोरी का शव पंखे:सोमवार को घर...

किशुन गौरी में 17 साल की किशोरी का शव पंखे:सोमवार को घर में मिला शव, परिजनों ने बताया कपड़े की दुकान पर करती थी काम

0
1

कोठीभार थाना क्षेत्र के किशुन गौरी गांव में एक 17 साल की किशोरी का शव सोमवार को उसके घर में पंखे से लटका मिला। किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई थी। सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतका की पहचान उमेश गौड़ की बेटी माया के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि माया अपनी दादी के साथ किशुन गौरी में रहती थी। वह सिसवा कस्बे की एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जरूरी सबूत जुटाए हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें