BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बारिश से ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा:कई पेड़ भी गिरे,...

श्रावस्ती में बारिश से ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा:कई पेड़ भी गिरे, परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ; पीड़ित ने मांगी मदद

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में लगातार बारिश से ग्रामीण इलाकों में लोगों को दिक्कत हुई है। इकौना देहात के महादा गांव में राज नरायन का कच्चा मकान बारिश के कारण ढह गया। मकान की मिट्टी की दीवार गिरने से परिवार को परेशानी हुई। घर के आसपास लगे दो आम, तीन सागौन और तीन लिपस्टिक के पेड़ भी गिर गए। एक आम का पेड़ और मिट्टी की दीवार गिरने से भी नुकसान हुआ। राज नरायन ने बताया कि बीते दिनों हुई बारिश से जमीन गीली हो गई थी, जिससे आज रात में हवा चलने पर मकान गिर गया। लगातार बारिश से जमीन में नमी बढ़ने के कारण मिट्टी की दीवार कमजोर हो गई थी। ग्रामीण के अनुसार, मकान और पेड़ों के गिरने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के समय कोई घायल नहीं हुआ। पीड़ित ग्रामीण ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर नुकसान का आकलन करने और आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

संबंधित खबरें