जमुनहा में राप्ती नदी की बाढ़ का असर अब किसानों की फसलों पर दिख रहा है। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव के आसपास सैकड़ों बीघा धान की फसल बाढ़ के पानी में डूब गई है। खेतों में पानी भरने से तैयार फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि धान की फसल तैयार होने के समय बाढ़ का पानी भरने से उनकी महीनों की मेहनत बर्बाद होने की आशंका है। खलील अहमद, बाबादिन, ठेंगाई, सकील अहमद, कोयले, भगोती, दूजी, विनोद और गोपाल समेत कई किसानों की फसल पर बाढ़ का असर पड़ा है। लगातार खेतों में पानी भरा रहने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित इलाके की जांच कर फसल नुकसान का आकलन करने और मदद देने की मांग की है। उपजिलाधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपालों को भेजकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किसानो को नुक्सान का मुआवज़ा दिया जायगा
200 बीघा धान की फसल डूबी:वीरपुर के किसानों को बारिश से 6 लाख का नुकसान
और पढ़ें
संबंधित खबरें










































