BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कप्तानगंज में आंधी के 5 दिन बाद भी बिजली गुल:पानी और मोबाइल...

कप्तानगंज में आंधी के 5 दिन बाद भी बिजली गुल:पानी और मोबाइल चार्जिंग की समस्या से जूझ रहे लोग, 50 पोल टूटे


बस्ती के कप्तानगंज नगर पंचायत में आंधी के पांच दिन बाद भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। मंगलवार को भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं होने के कारण घरों में पानी का संकट गहरा गया है। मोबाइल फोन चार्ज न हो पाने से लोगों के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अवर अभियंता रचित राम ने बताया कि आंधी में करीब 50 बिजली के पोल टूट गए थे। विद्युत विभाग के कर्मचारी दिन-रात मरम्मत में जुटे हैं। कुछ हिस्सों में बिजली बहाल हो गई है, बाकी जगह भी जल्द सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय निवासी सुमित चौधरी ने पानी की गंभीर समस्या बताई, वहीं राजू ने मोबाइल चार्ज न होने से कामकाज पर असर पड़ने की बात कही। अफजल ने पांच दिन बाद भी बिजली न आने पर चिंता जताई।

संबंधित खबरें