बस्ती के गांधी नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्री हनुमत जन्मोत्सव समारोह शनिवार को हवन-पूजन और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान हुए। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। पांच नवंबर से शुरू हुए समारोह में अखंड रामचरितमानस पाठ और अन्य धार्मिक आयोजन हुए। समापन के दिन दोपहर में हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर लोक कल्याण और परिवार की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। आयोजन गो-लोकवासी पं. शीतला प्रसाद शुक्ल (राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता) और श्रीमती कृष्णा शुक्ला की प्रेरणा से हुआ। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं का आभार जताया।
BREAKING
NEWS

















