लालगंज थाना क्षेत्र में लालगंज-महादेवा मार्ग पर महादेवा चौराहे के पास बाइक की टक्कर से करीब 7 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को रोककर बच्चे का इलाज कराने को कहा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक तेज रफ्तार में थी। सड़क किनारे मौजूद बच्चा उसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोग बच्चे को पास के निजी प्राथमिक उपचार केंद्र ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलने पर बच्चे के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे। हादसे के बाद दोनों वहां से जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया। लोगों ने बाइक सवारों से पहले बच्चे का इलाज कराने को कहा। स्थानीय लोगों ने चौराहों और आबादी वाले इलाकों में वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की।
BREAKING
NEWS

















