राम जन्म की लीला का मनमोहक मंचन, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल
क्रासर : भगवान राम के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का हुआ वर्णन, कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
बागापार (महराजगंज)। ग्राम सभा परसा राजा स्थित काली माता मंदिर परिसर में आयोजित आठ दिवसीय पूर्वजी रामलीला के दूसरे दिन मंगलवार की रात भगवान राम जन्म और रावण जन्म की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। जय मां काली आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
रामलीला में राजा दशरथ के राजमहल में भगवान श्रीराम के साथ भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न के जन्म का प्रसंग दिखाया गया। चारों राजकुमारों के जन्म पर बधाइयां गाई गईं। इस दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
इसके बाद गुरु वशिष्ठ से चारों भाइयों की शिक्षा-दीक्षा तथा गुरु विश्वामित्र के आगमन की लीला का मंचन हुआ। वहीं, दूसरी ओर रावण के जन्म और उसके अत्याचारों का भी सजीव चित्रण किया गया। कलाकारों की प्रस्तुति ने रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु और दर्शक रामलीला का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर बृजबिहारी वर्मा, अनीश यादव, योगेंद्र यादव, प्रदीप वर्मा, संजीत पटेल, दिव्यांश पांडेय और रमाकांत मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रामलीला में राम और उनके भाइयों के जन्म का मंचन:परसा राजा में रावण जन्म की लीला भी दिखाई, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल
BREAKING
NEWS

















