Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का घघौवा बॉर्डर पर स्वागत:हर्रैया जाते समय...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का घघौवा बॉर्डर पर स्वागत:हर्रैया जाते समय कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ किया अभिनंदन

0
1

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का बस्ती जिले के घघौवा बॉर्डर पर स्वागत किया गया। वे हर्रैया विधानसभा और बस्ती जिले के दौरे पर पहुंचे थे। भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी प्रवेश द्वार पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाईं और ढोल-नगाड़ों के साथ नारे लगाए। बॉर्डर पर भाजपा के झंडे और बैनर लगाए गए थे। स्वागत कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह राजकिशोर सिंह भानुप्रताप सिंह पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का हर्रैया दौरा संगठन को ऊर्जा देगा और उनके मार्गदर्शन से संगठन मजबूत होगा। इसके बाद पंकज चौधरी का काफिला हर्रैया विधानसभा में होने वाली संगठनात्मक बैठक के लिए रवाना हुआ। वहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।