
हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के ललिया बरदौलिया मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। देवपुरा निवासी दिलीप कुमार सोनी के बेटे बुद्धू उर्फ रमन सोनी को एक अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया। हादसे के वक्त रमन सड़क किनारे खेल रहा था। ललिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हरैया थाना निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देवपुरा गांव के संदीप कुमार गिरि ने बताया कि मृतक रमन सोनी के पिता दिलीप कुमार सोनी मजदूरी करने बाहर गए हैं। घर पर उसकी मां मंजू सोनी मौजूद थी।




























