Home लेटेस्ट न्यूज़ सीखरपुर मेंएक शाम भारत के शहीदो के नाम:एकता सेवा संस्थान ने जेके...

सीखरपुर मेंएक शाम भारत के शहीदो के नाम:एकता सेवा संस्थान ने जेके पैलेस में किया आयोजन, देशभक्ति का संदेश

0
2


बलरामपुर की सामाजिक संस्था एकता सेवा संस्थान ने अमर शहीदों की याद में ‘एक शाम भारत के शहीदों के नाम’ साहित्य महोत्सव का आयोजन किया। इसके तहत स्थानीय जेके पैलेस में ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम में कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान साहित्यकारों और समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के कनवीनर मोहम्मद जफर मोहम्मदी ने इसे सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और साहित्य व संस्कृति के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया गया। समाजसेवी आनंद सिंह ‘अन्नू’ के संरक्षण और मार्गदर्शन की भी तारीफ की गई। सम्मानित हुए लोगों ने आयोजन समिति का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम साहित्य, कला, तहजीब, देशप्रेम और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजन समिति की ओर से नदीम खान, डॉ. नसीम अलीग, शमीम खान, अफरोज खान एडवोकेट, विनोद सिंह कलहंस, आमिर, निजाम, मोहम्मद सईद, मोहम्मद सलमान खान और मंजूर अहमद रेहान भाई सहित अन्य सदस्यों के योगदान की सराहना की गई। आयोजकों ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का अहम काम करते हैं। साहित्य महोत्सव में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान साहित्य और शायरी के माध्यम से देशप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here