*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने आरक्षियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, नगद पुरस्कार से किया पुरस्कृत*
वार्षिक खेलकूद कैलेण्डर 2026 के अनुसार 51वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स (राइफल/रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिशिएंसी) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 11वीं वाहिनी पी0ए0सी0, सीतापुर में दिनांक 18.08.2026 से 24.08.2026 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में जनपद बलरामपुर पुलिस के 03 आरक्षियों द्वारा गोरखपुर जोन की टीम की तरफ से प्रतिभाग किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद एवं जोन का नाम रोशन किया गया।
*प्राप्त उपलब्धियां :-*
*1. एयर राइफल 10 मीटर (पुरुष टीम) -* में आरक्षी रितेश सिंह व आरक्षी सारंग कनौजिया ने गोरखपुर जोन टीम की तरफ से प्रतिभाग करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
*2. स्टैण्डर्ड पिस्टल 25 मीटर (टीम परिणाम)* – में आरक्षी रितेश सिंह, आरक्षी सारंग कनौजिया व आरक्षी सुदीप ने गोरखपुर जोन टीम की तरफ से प्रतिभाग करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जिन्हे आज दिनांक 01.09.2026 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा पुलिस कार्यालय में तीनों आरक्षियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
महोदय द्वारा तीनों आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा गया कि आपके द्वारा मेहनत, लगन व अनुशासन से उच्च कोटि का प्रदर्शन किया गया है, जिस पर पूरे जनपदीय पुलिस परिवार को गर्व है। इसी प्रकार भविष्य में भी और अधिक बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जनपद व प्रदेश का नाम रोशन करें।






























