Home लेटेस्ट न्यूज़ 22 जूडो खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन:बलरामपुर में मंडलीय...

22 जूडो खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन:बलरामपुर में मंडलीय मुकाबले में दिखाया दम, जिला क्रीड़ा अधिकारी ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित

0
0


माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में बहराइच और बलरामपुर जनपद की बालक और बालिका टीमों ने विभिन्न आयु वर्गों में हिस्सा लिया। इसमें बलरामपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और कुल 22 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। बालक वर्ग में समर कश्यप (40 किग्रा), सूरज कुमार (45 किग्रा), यशराज जायसवाल (50 किग्रा), प्रांजल चौधरी (55 किग्रा), अमीर चंद यादव (65 किग्रा) और दानिश अंसारी (66 किग्रा) ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग में मौसम (50 किग्रा), संध्या यादव (32 किग्रा), ममता (40 किग्रा), नैन्सी उपाध्याय (44 किग्रा) और लक्ष्मी गौड़ (36 किग्रा) ने बेहतर खेल दिखाते हुए चयन में अपनी जगह बनाई। अन्य बालक वर्ग में आदित्य वर्मा (35 किग्रा), अर्पित वर्मा (40 किग्रा) और अंकुर वर्मा (45 किग्रा) का भी चयन हुआ। अंडर-17 वर्ग में वैभव लक्ष्मी (36 किग्रा), शालिनी तिवारी (44 किग्रा), रिमझिम ओझा (52 किग्रा) और माहीं गौड़ (40 किग्रा) ने अपने मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पीयूष कुमार (60 किग्रा), हरिभजन कुमार (70 किग्रा) और श्वेताक्ष तिवारी (90 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। जूडो विशेषज्ञ विजय शंकर पांडे मुख्य निर्णायक रहे। खिलाड़ियों का चयन उनके खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर किया गया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ा अधिकारी आशीष कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की कामना की। जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अगले 9 से 12 सितंबर तक सहारनपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों की देखभाल की जिम्मेदारी बीएवी इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक उमेश कुमार को दी गई है। इस दौरान जिला क्रीड़ा समिति के मदन लाल, सईद अहमद, उमेश चंद्र, नवीन पाल, पंकज पांडे, अर्पण पाण्डेय सहित बहराइच से व्यायाम शिक्षक राहुल कुमार और मौसमी समेत दर्जनों खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह दिखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here