Home लेटेस्ट न्यूज़ पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अशोक कुमार द्वारा वर्चुअली बैठक कर विभिन्न अपराधों एवं...

पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा अशोक कुमार द्वारा वर्चुअली बैठक कर विभिन्न अपराधों एवं वांछित इनामिया अपराधियों के सम्बन्ध में समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

0
2

 

 

गोंडा/श्रावस्ती पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अशोक कुमार द्वारा परिक्षेत्रीय जनपद गोण्डा, बहराइच व श्रावस्ती में हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती के अनावरण हेतु शेष मुकदमों व विभिन्न थानों के वांछित ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विस्तृत समीक्षा वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। उक्त वर्चुअल बैठक में उन थानों के थाना प्रभारी सम्मिलित हुए जिनके थाना क्षेत्रों में इनामिया अपराधी वांछित हैं। इसके अतिरिक्त परिक्षेत्रीय जनपद गोंडा , बहराइच, श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षकगण,अपर पुलिस अधीक्षकगण तथा संबंधित क्षेत्राधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।बैठक के दौरान डीआईजी महोदय द्वारा इनामी अपराधियों की थानावार गहन समीक्षा कर प्रत्येक इनामी अपराधी के आपराधिक इतिहास, वर्तमान गतिविधियों, संभावित ठिकानों, गिरफ्तारी के लिए अब तक किए गए प्रयासों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर विस्तृत चर्चा की गई। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी रणनीति बनाकर तकनीकी एवं विविध स्रोतों का अधिकतम उपयोग कर अंतरजनपदीय/ अन्तर्राष्ट्रीय समन्वय स्थापित कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनकी शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी अशोक कुमार द्वारा गुमशुदा बच्चों की बरामदगी किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए बच्चों की बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। इस वर्चुअल बैठक से जुड़े समस्त अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा आश्वस्त किया गया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में वांछित समस्त इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चला कर इनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा सकारात्मक परिणाम भी देंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here