मुंडेरवा शुगरमिल के मुख्य रसायनज्ञ संदीप खरे सेवानिवृत्त हुए। उनके रिटायर होने पर चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक व कर्मचारियों ने सम्मान समारोह में अंग वस्त्र, मोमेंटो व बुके भेंट कर विदाई दी। संदीप खरे ने 1988 से 2007 तक चीनीमिल की विभिन्न इकाइयों में सेवाएं दीं। 2007 से 2024 तक निगम मुख्यालय में काम किया। मई 2024 में मुंडेरवा चीनीमिल में मुख्य रसायनज्ञ बने, 30 सितंबर को यहीं से सेवानिवृत्त हुए। मुंडेरवा चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र ने संदीप खरे की सरलता व स्वभाव की तारीफ की। पिपराईच चीनीमिल के प्रधान प्रबंधक नवनीत शुक्ल व मुंडेरवा के मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी ने भी उनकी प्रशंसा की। मुख्य लेखाकार विपिन चौधरी, दुर्गेश नंदन (लेखाकार पिपराईच), आर.एस. पांडेय (डीजीए केन), एसीएम अमित द्विवेदी, अवर अभियंता सिविल सुनील वर्मा, सुधा, रेनू, मिथलेश्वर, राजेश सिंह, रवीप्रताप मल्ल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
मुंडेरवा चीनीमिल के मुख्य रसायनज्ञ संदीप खरे सेवानिवृत्त:प्रबंधन और कर्मचारियों ने सम्मान समारोह कर दी भावभीनी विदाई।
और पढ़ें
संबंधित खबरें









































