BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सऊदी से लौटे युवक को बस में जहरखुरानी:चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर...

सऊदी से लौटे युवक को बस में जहरखुरानी:चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया, नकदी और सामान लूटकर फरार


बस्ती निवासी नसीम सऊदी अरब से लौटने के बाद लखनऊ एयरपोर्ट से सरकारी बस में घर जा रहे थे। आलमबाग बस स्टैंड से उनके साथ सफर कर रहा एक व्यक्ति रास्ते में जहरखुरानी कर फरार हो गया। अयोध्या मार्ग पर भीटरिया में बस चाय-पानी के लिए रुकी। आरोप है कि इसी दौरान नसीम की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया गया। चाय पीने के बाद वह बेहोश हो गए। जहरखुरान उनका 40 किलो का लगेज बैग, 8 हजार रुपए और 200-250 सऊदी रियाल लेकर फरार हो गया। आलमबाग से बस में सवार हुआ था जहरखुरान बताया गया कि नसीम सऊदी अरब से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां से आलमबाग बस स्टैंड पहुंचे और सरकारी बस से घर के लिए रवाना हुए। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके साथ बस में सवार हुआ। आरोप है कि यही व्यक्ति रास्ते में नसीम के साथ रहा और मौका देखकर जहरखुरानी की वारदात को अंजाम दिया। चाय पीने के बाद बेहोश हुए नसीम अयोध्या मार्ग पर भीटरिया में बस चाय-पानी के लिए रुकी थी। इसी दौरान नसीम ने चाय पी। आरोप है कि चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था। चाय पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इसी दौरान उनके साथ सफर कर रहा आरोपी उनका सामान लेकर फरार हो गया। मुरादीपुर में बस से उतारा बुधवार शाम करीब 3:30 बजे बस हर्रैया के मुरादीपुर पहुंची। यहां कंडक्टर ने नसीम को बेहोशी की हालत में बस से नीचे उतार दिया। नसीम के बेटे पहले से वहां पहुंच गए थे। कंडक्टर ने परिजनों को बताया कि नसीम नशे में हैं। उन्हें सिर्फ एक हैंडबैग सौंपा गया। 40 किलो लगेज और नकदी गायब परिजनों के मुताबिक, नसीम का करीब 40 किलो वजन वाला लगेज बैग गायब था। इसके अलावा उनके पास मौजूद 8 हजार भारतीय रुपए और करीब 200 से 250 सऊदी रियाल भी नहीं मिले। परिजनों को शक है कि नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद जहरखुरान यह सामान लेकर फरार हो गया। हर्रैया सीएचसी में कराया भर्ती नसीम को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि बाद में हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले जाने के बजाय घर लेकर चले गए। घर पर उनकी निगरानी की जा रही है। पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद हर्रैया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस बस के रूट, यात्रियों और घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नसीम के साथ सफर करने वाला संदिग्ध व्यक्ति कौन था। जहरखुरानी की इस घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित खबरें