BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश राप्ती नदी से एप्रोच मार्ग पर कटान का बढ़ा खतरा:श्रावस्ती में सेतु...

राप्ती नदी से एप्रोच मार्ग पर कटान का बढ़ा खतरा:श्रावस्ती में सेतु निगम बांस-बल्ली-बोरियों में ईंट-मिट्टी डालकर बचाव में जुटा

0
5


श्रावस्ती के इकौना तहसील क्षेत्र में सिसवारा घाट पर राप्ती नदी से पुल के एप्रोच मार्ग पर कटान का खतरा बढ़ गया है। बुधवार 2:00 बजे जानकारी मिली की नदी का पानी लगातार कटान करते हुए सड़क के तरफ बढ़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए सेतु निगम की टीम बांस-बल्ली और ईट मिट्टी की बोरियों के सहारे कटान रोकने में लगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले तक राप्ती नदी सड़क से काफी दूर थी। लेकिन, तेजी से हो रहे कटान के कारण नदी अब एप्रोच मार्ग के किनार कटान करते बढ़ रही है। अगर कटान की रफ्तार ऐसे ही जारी रही, तो सड़क भी नदी की चपेट में आ सकती है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक दी गई जानकारी के अनुसार यह मार्ग भिनगा, लक्ष्मणनगर समेत कई इलाकों को जोड़ता है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क खराब होने पर लोगों की आवाजाही पर असर पड़ सकता है।
बताया जा रहा की सिसवारा घाट पर करीब 37 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल बनाया गया है। ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो वहीं एप्रोच मार्ग को बचाने के लिए सेतु निगम ने तुरंत कटान रोकने का काम शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सिसवारा घाट पुल के एप्रोच रोड का मौके पर जाकर जायजा लिया था। उन्होंने मार्ग को खराब होने से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी ने सेतु निगम के इंजीनियरों को बाढ़ कार्य खंड से तालमेल बिठाकर ड्रेजिंग कराने, कटान रोकने वाली सामग्री का इंतजाम करने और जियो शीट व बांस क्रेट जैसी चीजों का इस्तेमाल करने को कहा था। अधिकारियों से यह भी कहा गया था कि वे तकनीकी मदद लेकर कटान रोकने का काम जल्दी पूरा करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here