BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:सिर में चोट आई, गाली-गलौज...

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा:सिर में चोट आई, गाली-गलौज का विरोध करने पर चार पर मुकदमा

0
4

चौक थाना क्षेत्र के रुदलापुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। युवक ने गाली-गलौज का विरोध किया था। इस घटना में युवक के सिर में चोट आई है। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। रुदलापुर गांव के रहने वाले गौरी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि चार सितंबर की शाम उसके पट्टीदार पप्पू, ममता, छोटू और पप्पू की पत्नी ने शादी के विवाद को लेकर उसकी बेटी का नाम लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। गौरी ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने आपस में मिलकर लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट में गौरी के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने बताया कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गौरी ने पांच सितंबर को चौक थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष मनीष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here