(बस्ती)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दुबौलिया बीआरसी (ब्लॉक संसाधन केंद्र) पर गुरुवार को दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और मौजूद लोगों ने उत्साह से इसमें हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि सेवा, समर्पण और जन कल्याण की भावना को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कई सेवा और सामाजिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। दीपोत्सव के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने का संदेश देता है। दीप जलाने के दौरान बीआरसी परिसर में उत्सव का माहौल रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर दुबौलिया बीआरसी में दीपोत्सव:सेवा संकल्प अभियान के...
‘चूड़ी पहनो और औकात में रहो’, रायबरेली में सपा जिलाध्यक्ष और...
रायबरेली में सदस्यता अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त बेहद गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाली...






















