
महराजगंज के भिटौली क्षेत्र के पचरुखिया तिवारी निवासी एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज घुघली के सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन प्रसाद मिश्र (85) का बुधवार सुबह करीब 4 बजे उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। लल्लन प्रसाद मिश्र अपने सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने वीपीएम एकेडमी की स्थापना की थी, जिससे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पूर्व चेयरमैन घुघली वीरेंद्र सिंह, सपा नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, लोकनाथ तिवारी, सुनील मणि त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, सुशील शुक्ल, इंद्र शुक्ल और विवेक पांडेय सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके बड़े बेटे शैलेश मिश्रा ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार अयोध्या धाम में किया जाएगा।
Home उत्तर प्रदेश घुघली के सेवानिवृत्त शिक्षक लल्लन प्रसाद मिश्र का निधन:एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज...






























