BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश कतरनिया रेंज में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगे पिंजड़े:वन विभाग ने...

कतरनिया रेंज में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगे पिंजड़े:वन विभाग ने चहलवा गांव में टीम तैनात कर निगरानी शुरू की

0
7


कतर्नियाघाट वन्यजीव क्षेत्र के चहलवा गांव में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुए द्वारा लगातार मवेशियों पर हमला किए जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से उसकी निगरानी और पकड़ने की मांग की थी। इन शिकायतों के बाद वन विभाग ने अब तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगा दिया है। वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ के निर्देश पर वन रक्षक कौशल किशोर ने गांव निवासी साजिद के खेत में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम आसपास के इलाके में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से गांव और उसके आसपास तेंदुए को देखा जा रहा है। तेंदुए के लगातार सक्रिय रहने से लोगों में डर बना हुआ है। खासकर शाम होते ही ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं और बच्चों व मवेशियों को लेकर भी विशेष सावधानी बरत रहे हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए की हरकतों पर नजर रख रही है। विभाग को उम्मीद है कि पिंजरे के जरिए जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा और ग्रामीणों को उसकी परेशानी से राहत मिलेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर न निकलने और तेंदुआ दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने को कहा है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे के आसपास न जाने की भी सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here