BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश इटैहिया गांव में हेगहा पहाड़ी नाले का पानी घुसा:एक हफ्ते में दूसरी...

इटैहिया गांव में हेगहा पहाड़ी नाले का पानी घुसा:एक हफ्ते में दूसरी बार डूबा गांव, मुख्य मार्ग और गलियां पानी में

0
5


हरैया सतघरवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बनघुसरी के इटैहिया गांव में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार पहाड़ी नाला हेगहा का पानी घुस गया है। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद नाले का जलस्तर बढ़ने से गांव में जनजीवन पर असर पड़ा है। गांव के मुख्य मार्ग, गलियां और स्कूल परिसर पानी में डूब गए हैं। इससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य रास्तों पर पानी भरने से उन्हें पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। शेष राम, नान बच्चा, माधव राम, राम निकुन, छोटकऊ खान, रामकुमार वर्मा, सिपाही लाल, झाली गौतम, नन्ननु गौतम और घुरहू गौतम जैसे कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नाले की सफाई ठीक से नहीं हुई है, जिस वजह से पानी निकल नहीं पा रहा है। उनका कहना है कि हर बार बारिश होते ही गांव में पानी भर जाता है। ग्रामीणों ने नाले की ठीक से सफाई और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले डीएम के साथ नाले का निरीक्षण किया गया था। तब जेसीबी मशीन से नाले की खुदाई भी कराई गई थी। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पुल बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here