BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश फरेंदा कॉलेज में 'अधिकारी-विद्यार्थी संवाद' कार्यक्रम:छात्रों को शिक्षा, करियर और सामाजिक जिम्मेदारी...

फरेंदा कॉलेज में 'अधिकारी-विद्यार्थी संवाद' कार्यक्रम:छात्रों को शिक्षा, करियर और सामाजिक जिम्मेदारी पर दी गई जानकारी

0
2


महाराजगंज के फरेंदा स्थित शास्त्री इंटरमीडिएट कॉलेज, आनंदनगर में बुधवार को ‘अधिकारी-विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम का मकसद विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का विकास होता है। इसके लिए नियमित दिनचर्या, पौष्टिक खाना और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर और भविष्य की तैयारी से जुड़े कई सवाल अधिकारियों से पूछे। आरबीएसके डॉक्टर विशाल चतुर्वेदी और काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने सभी सवालों के आसानी से जवाब दिए। उन्होंने छात्रों को लगातार कोशिश करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समय का सही इस्तेमाल, अनुशासन और अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर आगे बढ़ना ही सफलता का असली रास्ता है। कार्यक्रम के आखिर में विद्यालय के शिक्षक आरओ प्रमोद यादव, अजय कुमार, इरफान अहमद खान, प्रदीप कमलवंशी, निर्मला यादव और अंशिका चौरसिया सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here