BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश अलाउद्दीनपुर में लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक शौचालय बंद:ग्रामीण खुले में...

अलाउद्दीनपुर में लाखों खर्च के बाद भी सामुदायिक शौचालय बंद:ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर, अधिकारी बोले- जांच कराएंगे

0
4


बलरामपुर के रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत अलाउद्दीनपुर में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। इसे ग्रामीणों को साफ-सफाई और सुविधा देने के लिए बनाया गया था। लेकिन, भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा है। परिसर में बनी सेफ्टी टैंक की हालत भी खराब बताई जा रही है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई यह सुविधा ग्रामीणों के लिए किसी काम की नहीं रही है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव को खुले में शौच से मुक्त करने और सार्वजनिक शौचालय सुविधा देने के लिए यह शौचालय बना था। इसके बनने के बाद कुछ समय तक इसके चलने की उम्मीद थी। लेकिन, अभी ताला बंद होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों को हो रही है। सामुदायिक सुविधा होने के बावजूद इसके बंद रहने से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई पक्का हल नहीं निकला। राकेश, समसुद्दीन, फैय्याज, शहजाद और जबीर जैसे ग्रामीणों ने बताया कि बंद पड़े शौचालय पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। उनका कहना है कि अगर खराब सेफ्टी टैंक की मरम्मत नहीं हुई, तो भविष्य में कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने शौचालय का ताला खुलवाने, खराब हिस्सों की मरम्मत कराने और इसे नियमित रूप से चलाने की अपील की है। साथ ही, सरकारी पैसे से बनी इस सुविधा के सालों तक बेकार पड़े रहने की जांच कर जिम्मेदारी तय करने को भी कहा है। विकास खंड अधिकारी सौरभ पांडेय ने बताया कि सामुदायिक शौचालय के बंद होने और सेफ्टी टैंक की खराब हालत की जानकारी लेकर मामले की जांच कराएंगे। यदि शौचालय के संचालन में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश देकर शौचालय का संचालन शुरू कराने और खराब हिस्से की मरम्मत कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here