BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज जिला अस्पताल में 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे:बुखार का प्रकोप बड़ा,...

महराजगंज जिला अस्पताल में 1500 से ज्यादा मरीज पहुंचे:बुखार का प्रकोप बड़ा, सुबह से लगी लंबी लाइन

0
5


महराजगंज में मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिख रहा है। जिले में बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब 1500 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या बुखार से पीड़ित मरीजों की है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लगी रही। लोग बुखार के साथ कमजोरी, बदन दर्द, सिरदर्द और अन्य मौसमी लक्षणों की शिकायत लेकर डॉक्टरों से सलाह ले रहे हैं। जिन मरीजों की हालत गंभीर है, उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर जिला अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मौसम बदलने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर असर पड़ता है। इससे वायरल और अन्य मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। डॉ. आर. रमन ने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर लापरवाही न करें और डॉक्टर से मिलें। उन्होंने बासी भोजन से बचने और साफ-सफाई का खास ध्यान रखने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि शरीर में पर्याप्त पानी के लिए गर्म या गुनगुना पानी पीते रहें। उन्होंने लोगों से मौसम के हिसाब से खान-पान और दिनचर्या रखने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here