BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश घुघली में आवारा पशुओं से सड़क पर जाम:राहगीर और दुकानदार भयभीत, कई...

घुघली में आवारा पशुओं से सड़क पर जाम:राहगीर और दुकानदार भयभीत, कई लोग चोटिल; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

0
4


घुघली नगर में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़कों और बाजारों में दर्जनों की संख्या में पशुओं के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे नगरवासियों को काफी परेशानी हो रही है। घुघली के सुभाष चौक और नगर के मुख्य रास्तों पर अक्सर आवारा पशु जमा रहते हैं। इससे यातायात पर असर पड़ता है और राहगीरों व दुकानदारों में डर का माहौल बना रहता है। सुभाष चौक पर पशुओं का झुंड अक्सर सड़क के बीच में खड़ा या घूमता रहता है। इनके सड़क पर आने से वाहनों की आवाजाही रुक जाती है और कई बार जाम लग जाता है। वाहन चालकों को इस दौरान बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। अचानक पशुओं के सड़क पर दौड़ने या सामने आ जाने से हादसे की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई लोग चोटिल हो चुके हैं। पैदल चलने वाले लोगों, दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों और बुजुर्गों को इससे सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार पशुओं के आपस में लड़ने से भी राहगीरों को खतरा हो जाता है। लोगों का कहना है कि यह समस्या काफी समय से है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आवारा पशुओं को पकड़ने और उन्हें सुरक्षित जगह पर रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। पशुओं की संख्या बढ़ने से यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। बच्चे और बुजुर्ग सड़क पर निकलने से डरे रहते हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। नगरवासियों ने प्रशासन और नगर निकाय के अधिकारियों से मांग की है कि अभियान चलाकर आवारा पशुओं को सड़कों से हटाया जाए। साथ ही, उनके लिए सही व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और नगर की यातायात व्यवस्था ठीक हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here